Lakhpati Didi Yojana Apply Online: लखपति दीदी योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में 15 अगस्त 2023 को हुई थी। इसका उद्देश्य देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे लखपति बन सकें।
इस योजना के तहत महिलाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना की जानकारी
सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के शुरुआत का प्रमुख लक्ष्य राज्य की स्वयं सहायता समूह से संबंधित महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सरकार ने 2025 तक 1,25,000 महिलाओं को लखपति बनाने की योजना बनाई है। इससे राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में विशेष मददगार साबित होगी।
योजनान्तर्गत महिलाओं को मिलने वाले लाभ
- महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज क लोन दिया जाएगा।
- आपको व्यवसाय प्रबंधन, कृषि, पशुधन विकास आदि में दिशा-निर्देश प्राप्त होगा।
- महिलाओं को वैश्विक बाज़ार से जोड़कर उनके सामानों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहुँचाया जाएगा।
- महिलाओं को SHG के जरिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं को 20 से ज्यादा मंत्रालयों और संगठनों द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
महिलाएं इस प्रकार करें ऑनलाइन आवेदन
राज्य सरकार द्वारा संचालित लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण करने का प्रोसेस निचे निम्नानुसार दिया गया है:-
- लखपति दीदी योजना की आधिकारिक साइट या मुद्रा लोन पोर्टल पर पंजीकरण करे।
- आधार, पैन, बैंक अकाउंट जानकारी और व्यापार योजना के दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अब ऋण प्रकार का चयन करें। जैसे- शिशु (₹50,000 तक) या किशोर (₹5 लाख तक)।
- अब बैंक के अधिकारी आपके निवास/व्यवसाय स्थान पर आके जांच करेंगे।